October 2021 Festivals

October 2021 Festival List : अक्टूबर 2021 में पड़ रहे हैं ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

October 2021 Festival List : देशभर में त्योहारों के सीजन की शुरुआत हो गई है. गणेश उत्सव समाप्त होने के बाद नवरात्र और दिवाली जैसे प्रमुख त्योहार अब कतार में हैं. वहीं इन त्योहारों के साथ कई अन्य त्योहार भी आने वाले है. हिंदी पंचांग के अनुसार, आश्विन मास का प्रारंभ 21 सितंबर 2021 से शुरू हुआ है, जो कि 20 अक्टूबर 2021 को समाप्त होगा. यह भी पढ़े : Dussehra 2021 : दशहरे कब है ? जानें तारीख और शुभ मुहूर्त

इसके साथ ही हिंदू धर्म के अनुसार, ये महीना काफी पावन होता है. अक्टूबर में कई महत्वपूर्ण पर्व और त्‍योहार मनाये जाते हैं. वहीं इस बार अक्टूबर के महीने में 15 बड़े व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं. ज्ञात हो कि पितरों की विदाई के साथ ही फिर से त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएंगे. यह भी पढ़े : Important Days in October 2021 : देखें अक्टूबर 2021 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिनों की सूची

अक्टूबर महीने में आने वाले त्योहार (Major Festivals In October)

02 अक्टूबरइन्दिरा एकादशी, महालक्ष्मी व्रत
04 अक्टूबरमासिक शिवरात्रि
06 अक्टूबरप्रदोष व्रत, शनि त्रियोदशी, महालया, सर्वपितृ अमावस्या
07 अक्टूबरमहाराजा अग्रसेन जयंती, नवरात्रि शुरुआत (घट स्थापना)
09 अक्टूबरविनायक चतुर्थी
12 अक्टूबरमहा सप्तमी
13 अक्टूबरदुर्गा अष्टमी
14 अक्टूबरमहा नवमी
15 अक्टूबरदशहरा, विजय दशमी
16 अक्टूबरपापांकुशा एकादशी
17 अक्टूबरप्रदोष व्रत
19 अक्टूबरईद-उल-मिलाद
20 अक्टूबरमहर्षि वाल्मीकि जयंती, आश्विन पूर्णिमा
24 अक्टूबरकरवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी

आपको बता दे कि हिंदू पंचांग के अनुसार, इन्दिरा एकादशी, महालया, सर्वपितृ अमावस्या, नवरात्रि, दशहरा और करवाचौथ समेत कई अन्य प्रमुख पर्व और त्योहार अक्टूबर में पड़ रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *