Merry Christmas

Merry Christmas 2023 Wishes : क्रिसमस पर अपनों को भेजें ये खास मैसेज, इस अंदाज में करें Merry Christmas विश

Merry Christmas 2023 Wishes : क्रिसमस डे (Christmas Day) एक ऐसा दिन है, जब पूरे विश्व में इसाई धर्म के लोग ईसा मसीह के सामने मोमबत्ती जलाकर सुखद भविष्य की दुआ मंगाते हैं. वहीं दुनियाभर में क्रिसमस के पर्व को हर साल 25 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाता है. ईसाई धर्म के सबसे बड़े पर्व क्रिसमस को लेकर ऐसी मान्यता है कि पूरी दुनिया को प्रेम और दया का संदेश देने वाले प्रभु यीशु का जन्म इस दिन हुआ था, इसलिए इस दिन को हर कोई यादगार बनाने की कोशिश करता है. वहीं प्रभु यीशु के जन्मदिन पर क्रिसमस को धूमधाम से मनाने के लिए लोग घरों में क्रिसमस ट्री लाते हैं, फिर क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) के साथ पूरे घर को रंग-बिरंगी लाइटों और मोमबत्तियों से रोशन किया जाता है.

वहीं बता दे कि क्रिसमस के दिन लोग सैंटा बनकर अपनों को उपहार देते हैं और शानदार दावतों का आयोजन किया जाता है. क्रिसमस न सिर्फ साल का आखिरी पर्व होता है, बल्कि इसे छुट्टियों के मौसम की शुरुआत भी माना जाता है. क्रिसमस को लेकर लोगों में इतनी बेताबी होती है कि वो अपनों को शुभकामनाएं देने के लिए इंतजार तक नहीं कर पाते हैं. ऐसे में क्रिसमस के पर्व से पहले ही आप इन हिंदी विशेज, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स को भेजकर अपनों को मैरी क्रिसमस विश कर सकते हैं.

क्रिसमस कोट्स 2023 (Christmas Quotes 2023) :

दिलों में हो सबके लिए प्यार,
आनेवाला हर दिन लाए खुशियों की बहार,
इस उम्मीद के साथ ही आओ भुलाए सारे गम,
क्रिसमस का हम सब करें वेलकम…
मेरी क्रिसमस 2023

चलो सजाएंगे क्रिसमस ट्री इस बार,
जल्दी करो मेरे यार,
आएंगे सांता क्लॉज इस बार,
मांगो तोहफे और ढेर सारा प्यार.
मेरी क्रिसमस

आपकी आंखों में जो सजे हो सपने,
और दिल में छुपी हो जो अभिलाषाएं,
ये क्रिसमस का पर्व उन्हें सच कर जाए,
आपके लिए यही है हमारी शुभकामनाएं.
मेरी क्रिसमस 2023

अब खत्म हुआ इंतजार,
फिर आएगी खुशियों की बहार,
क्रिसमस का लाए हैं हम संदेश,
सभी मनाएं क्रिसमस देश-विदेश.
मेरी क्रिसमस 2023

क्रिसमस विशेज 2023 (Christmas wishes 2023) :

कहा जाता है कि गर्भावस्था के दौरान मरीयम ने बेथलहम की यात्रा की थी. यात्रा के दौरान रात के समय उन्हें पशु पालन करने वाले गड़रिए की गुफा में आश्रय लेना पड़ा था और अगले दिन उसी गुफा में प्रभु यीशु का जन्म हुआ था, इसलिए सदियों से उनके जन्मदिन की खुशी को क्रिसमस के तौर पर मनाने की परंपरा चली आ रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *