December 2021 Vrat & Festival List

December 2021 Vrat & Festival List : दिसंबर महीने में आएंगे ये व्रत त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

December 2021 Vrat & Festival List : साल का आखिरी महीना दिसंबर 2021 (December 2021) आ गया है. वहीं नवंबर के महीने में दीपावली, भाई दूज, छठ पूजा और कार्तिक पूर्णिमा (Deepawali, Bhai Dooj, Chhath Puja and Kartik Purnima) जैसे त्योहार मनाए गए. अब आने वाले महिने दिसंबर (December) में भी कई त्योहार मनाएं जाएंगे. इस दौरान प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, विनायक चतुर्थी, मोक्षदा एकादशी, मार्गशीर्ष पूर्णिमा (Pradosh Vrat, Monthly Shivratri, Vinayaka Chaturthi, Mokshada Ekadashi, Margashirsha Purnima) आदि व्रत एवं त्यौहार आएंगे. तो आइए जानते हैं दिसंबर 2021 में कौन-कौन से व्रत एवं त्यौहार आने वाले हैं.

दिसंबर 2021 में मनाने वाले व्रत एवं त्यौहार (Fasts and Festivals to be Celebrated in December 2021) :

  • 2-12-2021 (गुरुवार) – प्रदोष व्रत, शिव चतुर्दशी व्रत
  • 4-12-2021 (शनिवार) – स्नानदान श्राद्ध अमावस्या
  • 5-12-2021 (रविवार) – चंद्रदर्शन
  • 7-12-2021 (मंगलवार) – विनायकी चतुर्थी व्रत
  • 8-12-2021 (बुधवार) – नाग दिवाली, विवाह पंचमी, श्रीराम विवाहोत्सव
  • 9-12-2021 (गुरुवार) – बैंगन छठ, चंपाषष्ठी
  • 10-12-2021 (शुक्रवार) – नंदा सप्तमी
  • 14-12-2021 (मंगलवार) – मोक्षदा एकादशी
  • 16-12-2021 (गुरुवार) – धनु संक्रांति, अनंग त्रयोदशी, प्रदोष व्रत, खरमास प्रारंभ
  • 17-12-2021 (शुक्रवार) – पिशाचमोचनी यात्रा
  • 18-12-2021 (शनिवार) – स्नान दान व्रत, दत्त पूर्णिमा
  • 19-12-2021 (रविवार) – स्नान दान पूर्णिमा
  • 22-12-2021 (बुधवार) – गणेश चतुर्थी व्रत
  • 27-12-2021 (सोमवार) – रुकमणी अष्टमी, अष्टका श्राद्ध
  • 30-12-2021 (गुरुवार) – सफला एकादशी व्रत
  • 31-12-2021 (शुक्रवार) – सुरुप द्वादशी, प्रदोष व्रत

वहीं आपको बता दे कि दिसंबर महीने की शुरुआत प्रदोष व्रत यानि मासिक शिवरात्रि से होती है. शास्त्रों में वर्णित कथा के अनुसार यह महीना भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *