Mahashivratri 2022 Wishes In Hindi : महादेव के पर्व पर इन हिंदी GIF, Quotes और Images के जरिए दें शुभकामनाएं
Mahashivratri 2022 Wishes In Hindi : इस साल मार्च महीने की शुरुआत महादेव के महापर्व महाशिवरात्रि (Mahashivratri) व्रत से हो रही है. वहीं बता दे कि यह दिन शिव भक्तों के लिए किसी महापर्व से कम नहीं है. महाशिवरात्रि के दिन देवों के देव कहे जाने वाले महादेव (Mahadev) की पूजा-अर्चना होती है. महाशिवरात्रि के दिन भक्त दूर-दूर से शिव मंदिर महादेव के दर्शन करने जाते हैं. वहीं इसके साथ ही महादेव पर बेलपत्र और फल चढ़ाते हैं, और शिवलिंग पर जलाभिषेक भी करते हैं. वहीं आपको बता दे कि महाशिवरात्रि के दिन लड़कियां अच्छे वर की आस में उपवास रखती हैं.
महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के खास अवसर पर आप भी अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को इन हिंदी विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं.
महाशिवरात्रि 2022 कोट्स (Mahashivratri 2022 Quotes) :

मेरे डमरू वाले का दिन,
उनके चरणों में मुझे झुकाने दो शीश,
भोले की भक्ति में मुझे डूब जाने दो.
हैप्पी महाशिवरात्रि

चलो हम बनें प्रभु की चरणों की धूल,
आओ महादेव पर चढ़ाएं श्रद्धा के फूल
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

जिंदगी बीते खुशियों के संग,
लेकर नाम भोले का,
भर लो दिल में महाशिवरात्रि की उमंग.
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

आपको मिले खुशियों की बहार,
महादेव की कृपा से,
आपको मिले सभी अपनों का प्यार.
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं.

शिव शक्ति है, शिव भक्ति है,
आओ करें भगवान शिव का नमन,
उनकी कृपा हम सब पर बनी रहे.
हैप्पी महाशिवरात्रि 2022
महाशिवरात्रि 2022 विशेज (Mahashivratri 2022 Wishes) :



महाशिवरात्रि 2022 जीआईएफ ग्रीटिंग्स (Mahashivratri 2022 GIF Greetings) :
ज्ञात हो कि धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था. साथ ही हिंदू पंचांग के अनुसार, जिस दिन चतुर्दशी तिथि की मध्य रात्रि यानी निशीथ काल मिलती है उस दिन महाशिवरात्रि मनाई जाती है.