Tokyo Paralympics 2020 Day 7 Updates

Tokyo Paralympics 2020 : टोक्यो पैरालंपिक में छाए भारतीय एथलीट्स, एक गोल्ड, दो सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज जीता

भारत के लिए टोक्यो पैरालंपिक (Tokyo Paralympics) में आज का दिन काफी खास रहा। अवनि लेखारा (Avani Lekhara) ने शूटिंग में इतिहास रचते हुए देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। वहीं पैरालंपिक में गोल्ड जीतने वालीं अवनि पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। इसके साथ ही योगेश (Yogesh) ने डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल जीता। वहीं देवेंद्र झाझरिया (Devendra Jhajharia) ने सिल्वर को अपने नाम किया। इसके साथ ही सुंदर सिंह गुर्जर (Sunder Singh Gurjar) ने जैवलिन थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

वहीं 30 अगस्त को मिले इन चार पदकों के साथ, पदक तालिका में भारत की कुल संख्या 6 हो गई। भारत के एक के बाद एक पदक जीतने की खबर से प्रशंसकों में खुशी का माहौल है।

अवनि लेखारा (Avani Lekhara) :

हाई जम्पर निषाद कुमार (high jumper Nishad Kumar) :

योगेश डिस्कस थ्रो (Yogesh Discus Throw) :

जेवलिन थ्रो में देवेंद्र (Devendra in Javelin Throw) :

भारत ने इससे पहले 2 पदक अपने नाम किए थे। भावना पटेल (Bhavna Patel) ने टेबल टेनिस में रजत जीता जबकि निषाद कुमार (Nishad Kumar) ने ऊंची कूद में भी रजत पदक जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *