Mahindra XUV700 SUV

Mahindra XUV700 SUV : महिंद्रा ने नई XUV700 को किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Mahindra XUV700 (महिंद्रा XUV700) को दुनिया के सामने प्रदर्शित कर दिया गया है। वहीं हाल के महीनों में ही इस कार के तस्वीरें और वीडियो को जारी किया गया था, जिसके बाद आखिरकार महिंद्रा ने अपनी इस बहुप्रतीक्षित एसयूवी से पर्दा उठा दिया। Mahindra XUV700 तीन-पंक्ति एसयूवी सेगमेंट में एक नई प्रतिस्पर्धा लाएगी। यह एसयूवी अपनी पावर-पैक ड्राइव और अपनी बोल्ड एक्सटीरियर स्टाइल के साथ कई फीचर्स देने का वादा कर रही है।

XUV700 को मूल रूप से नेक्स्ट जेनरेशन XUV500 के रूप में डिजाइन किया गया था। वहीं महिंद्रा ने अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को बड़े पैमाने पर विस्तार करने की अपनी योजना के कारण मॉडल को बदलने का फैसला किया। रिपोर्ट के अनुसार XUV500 नेमप्लेट साल 2024 में अपने नए अवतार में वापसी करेगी, जो मूल रूप से ह्यूंदै क्रेटा को टक्कर देगी।

वहीं अगर इस कार के लुक कि करें तो Mahindra XUV700 का लुक XUV500 से मिलती-जुलता है। लेकिन यह फिर भी अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब होती है। वहीं बता दे कि XUV700 के अंदर दो 10.25-इंच डिस्प्ले स्क्रीन हैं। यह एक तीन-पंक्ति एसयूवी है, आखिरी पंक्ति में यात्रियों के लिए भी जगह का ठीक-ठीक स्तर पर है। एसयूवी 5 या 7 सीट लेआउट में पेश हो सकती है।

XUV700 के अंदर सोनी म्यूजिक सिस्टम के साथ 10 स्पीकर दिए गए हैं। एलेक्सा वॉयस कमांड का इस्तेमाल करके कार्यक्षमता को नियंत्रित किया जा सकता है।

XUV700 को दो ब्रॉड सीरीज- एड्रेनॉक्स और एमएक्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Adrenox सीरीज में तीन ट्रिम्स होंगे- AX3, AX5 और AX7। टॉप-ऑफ-द-लाइन AX7 में 18-इंच के अलॉय व्हील्स, लेदर सीट्स, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *