Bigg Boss OTT : नेहा भसीन के बेघर होने के बाद खुश हुई अक्षरा सिंह और मूस जट्टाना, देखे वीडियो
बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) के मिड वीक इविक्शन (Mid-Week Eviction) ने सभी को हैरान कर दिया। वहीं बिग बॉस ओटीटी शो की कंटेस्टेंट सिंगर नेहा भसीन (Neha Bhasin) घर से बाहर हो गई हैं। वहीं नेहा भसीन के एविक्शन से शो की कंटेस्टेंट रह चुकी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Bhojpuri actress Akshara Singh) और मूस जट्टाना (Moose Jattana) काफी खुश हैं। नेहा के एविक्शन के बाद अक्षरा -मूस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से नेहा के बाहर होने का जश्न मनाते हुए वीडियो शेयर किया।
वहीं इंस्टाग्राम पर अक्षरा सिंह और मूस जट्टाना (Akshara Singh and Moose Jattana) का यह वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर दोनों के वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो में अक्षरा सिंह ने कहा कि आपने अपना सारा शस्त्र अपना के भी बेचारी कुछ नहीं कर पाईं चुंदी जी…आ ही गई बाहर.. मुबारक हो।