Bank Holiday

Bank Holiday in January 2022 : साल के पहले महीने जनवरी में छुट्टियों की भरमार, जानें कब बंद रहेंगे बैंक

Bank Holiday in January 2022 : नया साल जल्द ही शुरू होने वाला है. वहीं नए साल की शुरुआत से ही काफी चीजें बदलने वाली हैं. इसके साथ ही एक जनवरी (January 1) से नए नियम भी लागू हो जाएंगे, तो बैंकिंग से जुड़ी चीजों में भी कई बदलाव होंगे. वहीं अगर आप बैंकिंग से वास्ता रखते है तो बता दें कि अगले महीने यानि जनवरी में देश के अलग-अलग हिस्सों में कुल मिलाकर 16 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.

रिजर्व बैंक (Reserve Bank) की लिस्ट के मुताबिक जनवरी में वीकेंड की छुट्टियों के अलावा भी बैंक 9 दिन बंद रहने वाले है. बता दे कि इनमें कुछ छुट्टियां ऐसे है जो पूरे देश के लिए हैं, इसके साथ ही कुछ छुट्टियां स्थानीय हैं. वहीं ज्ञात हो कि नए साल के पहले दोनों दिन बैंक पूरे देश में बंद रहने वाले हैं.

वहीं बता दे कि बैंकों में नेशनल हॉलीडेज के साथ ही राज्यों के हिसाब से रीजनल हॉलीडेज (Regional Holiday) भी होते हैं. साथ ही हर रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहता है. वहीं नए साल की पहली तारीख शनिवार है और इस दिन नए साल की छुट्टी दी गई है. इसके बाद ही दूसरा दिन यानी 2 जनवरी रविवार पड़ रहा है.

जनवरी 2022 में कब बंद रहेगा बैंक (When will the bank be closed in January 2022) :

1 जनवरी, 2022नया साल
2 जनवरी, 2022रविवार
3 जनवरी, 2022नए साल का जश्नसिक्किम में लोसूंग
4 जनवरी, 2022लोसूंगगंगटोक, आइज़ोल
8 जनवरी, 2022 दूसरा शनिवार
9 जनवरी, 2022रविवार
11 जनवरी, 2022मिशनरी दिवसमिजोरम
12 जनवरी, 2022स्वामी विवेकानंद जयंतीकोलकाता
14 जनवरी, 2022मकर संक्रांति/पोंगलतमिलनाडु, पुदुतच्चेरी, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित कई राज्य
15 जनवरी, 2022उत्तरायण पुण्यकाल मकर संक्रांति/माघ संक्रांति/संक्रांति/पोंगल/तिरुवल्लुवर दिवस
16 जनवरी, 2022रविवार
18 जनवरी, 2022थाई पुसमतमिलनाडु
22 जनवरी, 2022चौथा शनिवार
23 जनवरी, 2022रविवार
26 जनवरी, 2022गणतंत्र दिवस
30 जनवरी, 2022रविवार

अगर आप भी बैंक की छुट्टियों के बारे में जानना चाहते है तो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिशियल लिंक https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx पर भी आप छुट्टियां चेक कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *