Paralympics 2020

Tokyo Paralympics Schedule 2020 : ओलिंपिक के बाद टोक्यो पैरालंपिक 2020 की शुरू हुई तैयारी, जानिए पूरा शेड्यूल

Tokyo Paralympics Schedule 2020 : खेलों के महाकुंभ ओलंपिक(Olympics) के बाद अब टोक्यो पैरालंपिक 2020 (Tokyo Paralympics 2020) की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं टोक्यो पैरालंपिक 2020 में दुनिया भर के खिलाड़ी मेडल जीतने के लिए उतरेंगे। बता दे कि टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारत ने 7 पदक जीता है।

इसके साथ ही बता दे कि ब्राजील रियो पैरालंपिक (Brazil Rio Paralympics) में भारत ने कुल चार पदक जीते थे। जिनमें से दो स्वर्ण पदक थे। वहीं टोक्यो पैरालंपिक 2020 खेल अब 24 अगस्त से 5 सितंबर तक जापान की राजधानी टोक्यो में खेला जाएगा। भारत 9 खेल आयोजनों में हिस्सा लेगा और 54 खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

भारतीय पैरा-एथलीट तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, निशानेबाजी, टेबल टेनिस, पैरा कैनोइंग, तैराकी, पावरलिफ्टिंग और ताइक्वांडो में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में भारत शेड्यूल (India schedule for Tokyo Paralympics 2020) :

टेबल टेनिस (Table Tennis) :

बुधवार, 25 अगस्त

  • व्यक्तिगत C3 – सोनलबेन मधुभाई पटेल (Sonalben Madhubhai Patel)
  • व्यक्तिगत C4 – भावना हसमुखभाई पटेल (Bhawna Hasmukhbhai Patel)

तीरंदाजी (Archery) :

शुक्रवार, 27 अगस्त

  • पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत ओपन – हरविंदर सिंह, विवेक चिकारा (Harvinder Singh, Vivek Chikara)
  • पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत ओपन – राकेश कुमार, श्याम सुंदर स्वामी (Rakesh Kumar, Shyam Sundar Swamy)
  • महिला कंपाउंड व्यक्तिगत ओपन – ज्योति बलियां (Jyoti Baliyan)
  • कंपाउंड मिक्स्ड टीम ओपन – ज्योति बलियान और टीबीसी (Jyoti Baliyan and TBC)

पावर लिफ्टिंग (Powerlifting) :

शुक्रवार, 27 अगस्त

  • पुरुषों की 65 किग्रा – जयदीप देसवाल (Jaideep Deswal)
  • महिला 50 किग्रा – सकीना खातून (Sakina Khatoon)

तैराकी (Swimming) :

शुक्रवार, 27 अगस्त

  • 200 व्यक्तिगत मेडले SM7 – सुयश जाधव (Suyash Jadhav)

शुक्रवार, 3 सितंबर

  • 50 मीटर बटरफ्लाई S7 – सुयश जाधव, निरंजन मुकुंदन (Suyash Jadhav, Niranjan Mukundan)

बैडमिंटन (Badminton) :

बुधवार, 1 सितंबर

  • पुरुष एकल SL3 – प्रमोद भगत, मनोज सरकार (Pramod Bhagat, Manoj Sarkar)
  • महिला एकल एसयू5 – पलक कोहली (Palak Kohli)
  • मिश्रित युगल SL3-SU5 – प्रमोद भगत और पलक कोहली (Pramod Bhagat and Palak Kohli)

गुरुवार, 2 सितंबर

  • पुरुष एकल SL4 – सुहास लालिनाकेरे यतिराज, तरुण ढिल्लों (Suhas Lalinakere, Yathiraj, Tarun Dhillon)
  • पुरुष एकल SS6 – कृष्णा नगर (Krishna Nagar)
  • महिला एकल SL4 – पारुल परमार (Parul Parmar)
  • महिला युगल SL3-SU5 – पारुल परमार और पलक कोहली (Parul Parmar and Palak Kohli)

पैरा कैनोइंग (Para Canoeing) :

गुरुवार, 2 सितंबर

  • महिला वीएल2 – प्राची यादव (Prachi Yadav)

तायक्वोंडो (Taekwondo) :

गुरुवार, 2 सितंबर

  • महिला K44 -49kg – अरुणा तंवर (Aruna Tanwar)

शूटिंग (Shooting) :

सोमवार, 30 अगस्त

  • पुरुषों की R1 – 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 – स्वरूप महावीर उन्हालकर, दीपक सैनी (Swarup Mahavir Unhalkar, Deepak Saini)
  • महिला R2 – 10 मीटर एयर राइफल SH1 – अवनी लेखरा (Avani Lekhara)

मंगलवार, 31 अगस्त

  • पुरुषों की P1 – 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 – मनीष नरवाल, दीपेंद्र सिंह, सिंघराजी (Manish Narwal, Deepender Singh, Singhraji)
  • महिला P2 – 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 – रुबीना फ्रांसिस (Rubina Francis)

बुधवार, 1 सितंबर

  • मिश्रित R3 – 10 मीटर एयर राइफल प्रोन SH1 – दीपक सैनी, सिद्धार्थ बाबू और अवनी लेखरा (Deepak Saini, Siddharth Babu and Avani Lekhara)

गुरुवार, 2 सितंबर

  • मिश्रित P3 – 25 मीटर पिस्टल SH1 – आकाश और राहुल जाखड़ (Akash and Rahul Jakhar)

शुक्रवार, 3 सितंबर

  • पुरुषों की R7 – 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन SH1 – दीपक सैनी (Deepak Saini)
  • महिला R8 – 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन SH1 – अवनी लेखरा (Avani Lekhara)

शनिवार, 4 सितंबर

  • मिश्रित P4 – 50 मीटर पिस्टल SH1 – आकाश, मनीष नरवाल और सिंहराजी (Akash, Manish Narwal and Singhraj)

रविवार, 5 सितंबर

  • मिश्रित R6 – 50 मीटर राइफल प्रोन SH1 – दीपक सैनी, अवनी लेखा और सिद्धार्थ बाबू (Deepak Saini, Avani Lekha and Siddharth Babu)

एथलेटिक्स (Athletics) :

शनिवार, 28 अगस्त

  • पुरुषों की भाला फेंक F57 – रंजीत भाटी (Ranjit Bhati)

रविवार, 29 अगस्त

  • पुरुषों का डिस्कस थ्रो F52 – विनोद कुमार (Vinod Kumar)
  • पुरुषों की ऊंची कूद T47 – निषाद कुमार, राम पाल (Nishad Kumar, Ram Pal)

सोमवार, 30 अगस्त

  • पुरुषों का डिस्कस थ्रो F56 – योगेश कथुनिया (Yogesh Kathuniya)
  • पुरुषों की भाला फेंक F46 – सुंदर सिंह गुर्जर, अजीत सिंह, देवेंद्र झाझरिया (Sunder Singh Gurjar, Ajit Singh, Devendra Jhajharia)
  • पुरुषों की भाला फेंक F64 – सुमित अंतिल, संदीप चौधरी (Sumit Antil, Sandeep Choudhary)

मंगलवार, 31 अगस्त

  • पुरुषों की ऊंची कूद टी63 – शरद कुमार, मरियप्पन थंगावेलु, वरुण सिंह भाटी (Sharad Kumar, Mariyappan Thangavelu, Varun Singh Bhati)
  • महिलाओं की 100मी टी13 – सिमरन (Simran)
  • महिला शॉट पुट F34 – भाग्यश्री मदावराव जाधव (Bhagyashree Madavarao Jadhav)

बुधवार, 1 सितंबर

  • मेन्स क्लब थ्रो F51 – धर्मबीर नैन, अमित कुमार सरोहा (Dharambir Nain, Amit Kumar Saroha)

गुरुवार, 2 सितंबर

  • पुरुषों का शॉट पुट F35 – अरविंद मलिक (Arvind Malik)

शुक्रवार, 3 सितंबर

  • पुरुषों की ऊंची कूद टी64 – प्रवीण कुमार (Praveen Kumar)
  • पुरुषों की भाला फेंक F54 – टेक चंद (Tek Chand)
  • पुरुषों की शॉट पुट F57 – सोमन राणा (Soman Rana)
  • महिला क्लब थ्रो F51 – एकता भयान, कशिश लकड़ा (Ekta Bhyan, Kashish Lakra)

शनिवार, 4 सितंबर

  • पुरुषों की भाला फेंक F41 – नवदीप सिंह (Navdeep Singh)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *