Site icon NewsCloudd

Happy Holi 2023 Wishes: होली पर इन शानदार हिंदी Quotes, Images और GIF के जरिए दें शुभकामनाएं

Happy holi 2023

Happy Holi 2023 Wishes : हिंदू धर्म (Hinduism) में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण त्योहारों में रंगों के त्योहार (Festival of Colours) होली (Holi) का काफी महत्व है. होली के त्योहार (Holi Festival) को दो दिन तक मनाया जाता है, जिसमें पहले दिन होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाता है, जिसे छोटी होली (Chhotti) के नाम से भी जाना जाता है.

होली के दिन लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूलाकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं और होली के त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है और उसके अगले दिन यानी चैत्र कृष्ण प्रतिप्रदा के दिन होली मनाई जाती है.

होली का त्योहार वसंत ऋतु यानी वसंत की फसल के समय मनाया जाता है, जो सर्दियों के अंत का प्रतीक होता है. इस पर्व को सभी काफी जोश और उत्साह के साथ मनाते हैं. ऐसे में आप भी इन हिंदी विशेज और कोट्स के जरिए लोगों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.

होली कोट्स 2023 :

रंगों के त्यौहार में सभी की हो भरमार,
ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार,
यही दुआ है भगवान् से हमारी हर बार,
होली मुबारक हो मेरे यार…
राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी ,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी ,
ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली
मुबारक हो आपको रंग भरी होली !!
रंगों का त्यौहार है होली थोड़ी
ख़ुशी मना लेना,
हम थोडा दूर है आपसे
जरा गुलाल हमारी तरफ से भी लगा लेना…
हैप्पी होली…
पूनम का चाँद रंगों की डोली,
चाँद से उस की चांदनी बोली,
खुशियों से भर दे सबकी झोली,
मुबारक हो आप सब को खुशियों से भरी “होली”
हैप्पी होली!

होली विशेज 2023 :

हैप्पी होली 2023
होली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
हैप्पी होली 2023
आप सभी को रंगों के त्योहार होली की अनंत शुभकामनाएं और बधाई
रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं

होली GIF 2023 :

Happy Holi 2023

वहीं होली के दिन भांग की ठंडाई, गुझिया, मिठाई जैसी लजीज चीजों के साथ इस पर्व को काफी धूमधाम से मनाया जाता है.

Exit mobile version