Captain Cool Ms Dhoni की अनटोल्ड लव स्टोरी

Instagram

11 साल पहले शादी के बंधन में बंधे धोनी और साक्षी की प्रेम कहानी बेहद अनोखी है. कम लोग जानते है कि धोनी और साक्षी रांची में एक ही स्कूल में पढ़ते थे लेकिन तब वो दोनों में कोई बातचीत नहीं होती थी.

Instagram

धोनी और साक्षी दोनों ही रांची के डीएवी श्यामी स्कूल में पढ़ते थे. धोनी का जन्म झारखंड की राजधानी रांची में हुआ लेकिन उनका परिवार उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से है. 

Instagram

साक्षी के पिता मैकॉन में धोनी के पिता के साथी थे. बाद में साक्षी के पिता केनोई ग्रुप की बीनागुरी चाय कंपनी में कार्यकारी निर्देशक बन गए. 

Instagram

एमएस धोनी पर बनी फिल्म में यह दिखाया गया है कि कोलकाता में पहली बार धोनी की मुलाकात साक्षी से हुई थी. धोनी और साक्षी के कॉमन फ्रेंड युद्धजीत दत्ता ने दोनों की मुलाकात करवाई थी. 

Instagram

वहीं मुलाकात के बाद धोनी ने साक्षी का नंबर लिया था और उसके बाद उन्होंने ही पहली बार मैसेज भेजा.

Instagram

दो साल डेट करने के बाद एक दिन अचानक वेलेंटाइन डे के दिन धोनी ने साक्षी को प्रपोज किया. 2010 में जब उनके रिलेशनशिप के बातें सार्वजनिक हुई तो उन्होंने 4 जुलाई 2010 को साक्षी से शादी कर लिया.

Instagram

साक्षी और धोनी की एक बेटी भी है जिसका जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ.

Instagram