B-town के सितारे जो महंगे रेस्तरां और क्लब के हैं मालिक

Instagram

बी-टाउन के सितारे न केवल अपनी एक्टिंग स्किल्स और पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं, बल्कि कई सितारे ऐसे भी है जो एक्टर या सिंगर होने के अलावा रेस्टोरेंट्स और क्लब के मालिक हैं।

Instagram

जैकलीन फर्नांडिस बॉलीवुड की हॉट अदाकारा में से एक हैं। वहीं जैकलीन दो रेस्तरां की मालकिन भी हैं। साल 2017 में एक्ट्रेस ने श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में अपना पहला रेस्तरां खोला था। 

Instagram

शिल्पा शेट्टी मुंबई में रेस्तरां बास्टियन सीरीज की सह-मालकिन हैं। एक्ट्रेस ने साल 2019 में बास्टियन हॉस्पिटैलिटी में 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदी थी। 

Instagram

सुनील शेट्टी ने साल 2000 में अपना क्लब और रेस्तरां खोला था। उनके क्लब का नाम ‘H2O- द लिक्विड लाउंज’ (H2o The Liquid Lounge) है।

Instagram

बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे भी एक बार के मालिक हैं। उन्होंने ‘द एल्बो रूम’ नाम का एक इतालवी बिस्टरो लॉन्च किया था।

Instagram

जूही चावला के पास ‘रुए डू लिबान’ (Rue Du Liban) नाम का एक शानदार रेस्तरां है। उनका रेस्तरां 3200 स्क्वायर फुट में फैला है। 

Instagram

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा रेस्तरां की मालकिन हैं। 16 मार्च 2021 को प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में भारतीय रेस्तरां खोला था, जिसका नाम ‘सोना’ है।

Instagram

आशा भोंसले गायिका होने के साथ-साथ एक शानदार रेस्तरां की माकिन हैं। उन्होंने साल 2002 में यूएई के दुबई में आशा (Asha’s) के नाम से अपना रेस्तरां लॉन्च किया था।

Instagram

धर्मेंद्र ने साल 2015 में एक थीम रेस्तरां लॉन्च किया था। धर्मेंद्र के ढाबे का नाम ‘गरम धरम ढाबा’ है, जो नोएडा, गाजियाबाद, हरियाणा में मुरथल और दिल्ली में कनॉट प्लेस तक में फैला है। 

Instagram

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल के पास भी अपना रेस्तरां है। उन्होंने अगस्त 2009 में ‘एलएपी’ नाम का एक लक्जरी नाइट क्लब लॉन्च किया था।

Instagram