Site icon NewsCloudd

Happy Holi 2022 Wishes In Hindi : हैप्पी होली! शेयर करें ये कलरफुल Images, Quotes और GIF Greetings

Happy Holi 2022

Happy Holi 2022 Wishes In Hindi : रंगों के त्योहार होली (Holi) का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है. वहीं इस साल होली का त्योहार (Festival of Colors) 18 मार्च को मनाया जाएगा, जबकि हिंदू पंचांग के मुताबिक, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को होली मनाई जाती है. होली से एक दिन पहले यानी फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाता है. जिसके बाद उसी के अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाती है. आपको बता दे कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है.

होलिका दहन वाले दिन को छोटी होली, जबकि रंगोंवाली होली को धुलंडी भी कहा जाता है. वहीं होली के कई दिन पहले से ही लोगों पर होली की खुमारी छाने लगती है और लोग शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान करने के लिए बेकरार हो जाते हैं. यह भी पढ़ें : Holi 2022 : किस दिन मनाई जाएगी होली, जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

वहीं अगर आप भी हैप्पी होली कह कर सभी को होली की शुभकामनाएं देना चाहते है तो हम आपके लिए लेकर आए हैं हैप्पी होली वाले कलरफुल इमेजेस, कोट्स और जीआईएफ ग्रीटिंग्स जिन्हें आप सोशल मीडिया के जरिए शेयर कर उन्हें शुभकामनाएं दे सकते हैं.

होली 2022 कोट्स (Holi 2022 Quotes) :

हँसते रहो मुस्कुराते रहो,
भुला दो दुनिया के सरे गम,
और चारो तरफ़ फैलाओ खुशियों के गीत,
मुबारक हो आपको होली के रीत।

मुबारक हो, मुबारक हो
होली का हर पल मुबारक,
रंग-बिरंगी होली में,
होली का हर रंग मुबारक.
हैप्पी होली 2022

रंगों के त्यौहार में सभी रंगों की हो बहार,
ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार,
यही है भगवान से दुआ हमारी
होली की शुभकामनाएं

राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी।
यह रंग ना जाने कोई जात ना कोई बोली,
मुबारक को आपको खुशियाँ और रंगो भरी होली

”प्रकृती का हर रंग आप पे बरसे,
हर कोई आपसे होली खेलने को तरसे,
रंग दे आपको मिलके सारे इतना,
की आप वो रंग उतारने को तरसे।”
हैप्पी होली

होली 2022 इमेजेस (Holi 2022 Images) :

आपको और आपके परिवार को होली की शुभकामनाएं
हैप्पी होली 2022
होली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
हैप्पी होली 2022

होली 2022 जीआईएफ ग्रीटिंग्स (Holi 2022 GIF Greetings) :

Happy Holi
HAppy Holi 2022
Holiii Haiii

ज्ञात हो कि होली के दिन लोग रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे के साथ जमकर होली खेलते हैं. साथ ही इस दिन भांग की ठंडाई, गुझिया, मिठाई जैसी स्वादिष्ट चीजों का लुत्फ उठाया जाता है.

Exit mobile version