Sawan 2022 Mehendi Design

Sawan 2022 Mehendi Design : सावन के खास अवसर पर अपने हाथो को सजाएं इन खुबसूरत मेहंदी डिजाईन से, यहां देखें विडियो

Sawan 2022 Mehendi Design : इस साल सावन (Sawan 2022)14 जुलाई से शुरू हो रहा है. यह भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित महीना है और सभी हिंदुओं के लिए काफी महत्व रखता है. सावन हिंदू कैलेंडर का पांचवां महीना होता है. वहीं माना जाता है कि जो लोग इस महीने में भगवान शिव की पूजा करते हैं उन्हें सुख, सफलता और समृद्धि की प्राप्ति होती है. सावन के महीने के दौरान, कई भक्त प्रत्येक सोमवार को उपवास रखते हैं और भगवान शिव की पूजा करते हैं.

साथ ही महिलाएं हरे रंग के कपड़े पहनती हैं और हाथों पर मेहंदी लगाती हैं. हमने भी सावन 2022 को देखते हुए आपके लिए सुंदर मेहंदी डिजाइन तैयार किए हैं, जिन्हें सभी महिलाएं इस महीने आजमा सकती हैं और अपने हाथों को और अधिक सुंदर बना सकती हैं. महिलाएं सावन मनाते हुए प्रकृति के रंग से जुड़ने के लिए हरे रंग के कपड़े और हरी चूड़ियाँ पहनना पसंद करती हैं. वहीं मेंहदी का रंग भी हरा ही होता है, इसलिए सावन के महीने में हाथों पर मेहंदी लगाना इन्हें काफी पसंद होता है.

सावन 2022 के लिए सुंदर मेहंदी डिजाइन (Beautiful Mehndi Designs for Sawan 2022) :

ज्ञात हो कि महिलाओं को हर अवसर और त्योहार पर मेहंदी लगाना पसंद होता है. साथ ही कहा जाता है कि मेहंदी ठंडी होती है और शरीर में गर्मी को कम करने के लिए इसका अच्छी तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं मेहंदी की शीतलता तनाव, सिरदर्द और बुखार को कम करती है, इसलिए सावन के दौरान, कई महिलाएं अपने हाथों पर सुंदर मेहंदी डिजाइन लगाकर आराम करती हैं. यहाँ कुछ आसान मेंहदी डिज़ाइन हैं जिन्हें आप भी इस सावन महीने में अपने हाथों पर लगा सकते हैं. सावन 2022 की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *