Site icon NewsCloudd

Gujarat CM Resigns : गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

Gujarat-chief-minister-vijay-rupani

Gujarat CM Resigns : गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Gujarat Chief Minister Vijay Rupani) ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं शनिवार को विजय रूपाणी ने राज्यपाल देवव्रत आचार्य (Governor Devvrat Acharya) को अपना इस्तीफा सौंपा। वहीं बता दे कि विजय रूपाणी ने इस्तीफे के बाद पीएम मोदी (PM Modi) और अमित शाह (Amit Shah) का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे निभाएंगे।

वहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि, पार्टी में समय के साथ दायित्व बदलते रहते हैं। पार्टी में यह स्वभाविक प्रक्रिया है। मुझे 5 साल के लिए मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली, यह बहुत बड़ी बात है।

इसके साथ ही विजय रुपाणी ने कहा कि जेपी नड्‌डा जी (JP Nadda ji) का मार्गदर्शन भी मेरे लिए काफी अभूतपूर्व रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि अब मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी मैं उसका निर्वहन करूंगा। मुझे अब तक जो जिम्मेदारी मिली थी वह मैंने पूरी की है। हम प्रदेश के चुनाव नरेंद्र मोदी जी (Narendra Modi ji) की अगुवाई में लड़ते हैं और 2022 का चुनाव भी उन्हीं की अगुवाई में लड़ा जाएगा।

इसके साथ ही ज्ञात हो कि 26 दिसंबर 2017 को रुपाणी ने दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं साल 2017 में बीजेपी ने गुजरात में 182 सीटों में से 99 सीटें जीता था। विधानमंडल दल की बैठक में रुपाणी को विधायक दल का नेता और नितिन पटेल को उपनेता चुना गया था।

इसके साथ ही गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के इस्तीफे पर पाटीदार नेता हार्दिक पटेल (Hardik Patel) ने कहा कि भाजपा जनता को गुमराह कर रही है।

Exit mobile version