BMW ने पेश किया इलेक्ट्रिक बाइक, सिंगल चार्ज में दौड़ेगी 90 किलोमीटर
Instagram
BMW ने एक नया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च कर दिया है, BMW CE 02 नाम से पेश की गई यह मिनी इलेक्ट्रिक बाइक है, जो अनोखे और बेहद आधुनिक डिज़ाइन से लैस है।
Instagram
वहीं BMW कंपनी ने इस जर्मनी में पेश किया है। CE 02 इलेक्ट्रिक बाइक 90 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड पकड़ने में सक्षम है।
Instagram
BMW ने इस महीने की शुरुआत में BMW CE 02 कॉन्सेप्ट मिनी-बाइक को अपने घरेलू बाजार में पेश किया। यह मिनी इलेक्ट्रिक बाइक देखने में सिंपल, के साथ बेहद आधुनिक लगती है।
Instagram
इस बाइक के फ्रंट में चार छोटी राउंड एलईडी लाइट लगी है जिसके ऊपर एक छोटा सर्कुलर डिज़िटल डिस्प्ले सेट किया गया है, जो राइडर को जरूरी जानकारियां दिखाएगा।
Instagram
BMW CE 02 इलेक्ट्रिक बाइक में 11kW क्षमता की मोटर दी गई है, जिसकी बदौलत यह 90 Kmph (किमी प्रति घंटे) की टॉप स्पीड पकड़ सकती है।
Instagram
कंपनी ने बैटरी को लेकर किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है। रेंज को लेकर बताया गया है कि बाइक सिंगल चार्ज में 90 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।
Instagram
वहीं निश्चित तौर पर यह बाइक युवाओं को भा सकती है। इसका डिज़ाइन इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक के बीच में सेट होता है, जो काफी आधुनिक भी है।